![]()
गुरुग्राम में रविवार की सुबह फिट गुरुग्राम हाफ मैराथन 2026 का शानदार आयोजन किया गया। इस मैराथन को फिटनेस आइकन और फिल्म एक्टर मिलिंद सोमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस हाई-एनर्जी इवेंट में हिस्सा लेने के लिए छह हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें शहर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में दौड़ने के शौकीन और फिटनेस प्रेमी सुबह-सुबह साइबर हब पहुंचे। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और एक सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इवेंट के दौरान धावकों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे अभिनेता और सुपरमॉडल मिलिंद सोमन ने लोगों से अपनी सेहत पर ध्यान देने की अपील की। स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने का समय सुपरमॉडल मिलिंद सोमन ने कहा कि पिछले 10 से 20 वर्षों में भारतीयों के बीच फिटनेस और स्वस्थ रहने की जागरूकता बहुत तेजी से बढ़ी है। मैराथन लोगों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने का एक बेहतरीन मौका देती है। मिलिंद ने युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि एक खुशहाल जीवन जीने के लिए सेहतमंद रहना सबसे पहली जरूरत है। उत्साह से दौड़े रेजिडेंट्स
इस फिटनेस महोत्सव को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए डिजाइन किया गया था। मैराथन में अलग-अलग शारीरिक क्षमताओं के अनुसार चार मुख्य श्रेणियां रखी गई थीं, जिनमें 3 किलोमीटर की फन रन, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दूरी शामिल रही। पेशेवर एथलीटों से लेकर पहली बार दौड़ रहे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी तय दूरी को पूरा किया। हाई-एनर्जी के बीच हुई शुरुआत
तड़के सुबह 6 बजे से ही साइबर हब का पूरा माहौल डीजे की धुन, वॉर्म-अप जुम्बा सेशन्स और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। प्रतिभागियों के लिए पूरे रूट पर स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह मेडिकल सपोर्ट स्टेशन, हाइड्रेशन काउंटर, एम्बुलेंस और ऑन-ग्राउंड वालंटियर्स तैनात थे ताकि किसी भी धावक को परेशानी होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके। गुरुग्राम को ‘फिट सिटी’ बनाने का संकल्प
मैराथन के समापन पर विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि शहर को एक आईटी हब के साथ-साथ ‘फिट और एक्टिव सिटी’ के रूप में पहचान दिलाना लक्ष्य है। वहीं इसमें हिस्सा लेने वाले धावकों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि कॉर्पोरेट लाइफस्टाइल के व्यस्त शेड्यूल के बीच इस तरह के आयोजन उन्हें रीचार्ज कर देते हैं।
Source link
गुरुग्राम फिट हाफ मैराथन में दौड़े रेजिडेंट्स:फिल्म एक्टर मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी, सुबह-सुबह उमड़ा दौड़ने के शौकीनों का हुजूम
