![]()
लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से संचालित बाबा रामदेव मंदिर, फाफाडीह चौक में इस साल 49वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। 21 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा उत्सव संयोजक सूर्यकांतभाई नरभेरामभाई राठोर ने बताया कि 21 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे मंदिर परिसर से बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 51 कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ भजन, कीर्तन और रासगरबा होगा। शोभायात्रा देवेन्द्र नगर चौक और टिंबर मार्केट होते हुए श्री पाटीदार भवन पहुंचेगी। इस दौरान प्रसिद्ध गायक तरुणभाई पिथालिया भजन और रासगरबा की प्रस्तुति देंगे। पाटीदार भवन में बाबा रामदेव जी का उत्सव, प्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन और रासगरबा का कार्यक्रम होगा। आयोजकों के मुताबिक, इसमें करीब 5 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दोपहर में रायपुर की गुजराती भजन मंडली और शीतलबेन व्यास की ओर से भजन-कीर्तन और रासगरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम को आरती होगी। रात में होगा रासगरबा और भजन रात में युवा मंडल की ओर से रासगरबा और भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध गायक विकास राठोड़ अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे। रात 12 बजे महाआरती होगी। इसके लिए बोली लगाई जाएगी और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले परिवार को महाआरती करने का अवसर मिलेगा। युवा मंडल और तेजशभाई राठोड़ बाबा की आरती का गायन करेंगे। आयोजकों ने भक्तों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 22 सितंबर को हवन और दुग्ध अभिषेक 22 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में हवन, मंडल पूजन और दुग्ध अभिषेक का कार्यक्रम होगा।
Source link
रायपुर के बाबा रामदेव मंदिर में 49वां स्थापना दिवस समारोह:21 सितंबर को 51 कन्याओं के साथ निकलेगी शोभायात्रा, महाआरती और रासगरबा का होगा आयोजन
