Headlines

रायपुर में चेन तोड़ने वाली महिला गिरोह सक्रिय:ई-रिक्शा में सहायक संचालक से की वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच




राजधानी में भीड़भाड़ और सार्वजनिक परिवहन के साधनों में चेन तोड़ने वाला महिला गिरोह सक्रिय है। आरोपियों ने समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक के गले से चेन तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। सहायक संचालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके मामलें में जांच शुरु कर दी है। पीड़िता का नाम पुलिस द्वारा मंजू लता साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़िता मंजू लता साहू ने पुलिस को बताया कि वह जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी में रहती हैं। 18 अगस्त को वह अपने परिचित के साथ एक्टिवा से कार्यालय जाने के लिए निकली थीं। बारिश तेज होने के कारण जेल रोड बस स्टॉप के पास उन्होंने एक्टिवा से उतरकर ई-रिक्शा लिया। उन्होंने चालक को बोर्ड ऑफिस जाने के लिए कहा। ई-रिक्शा चालक खालसा स्कूल होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। यहां करीब छह महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद चालक आकाशवाणी चौक, जोगी बंगला होते हुए महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की तरफ जाने लगा। धक्का-मुक्की के बीच चोरी की आशंका पीड़िता के मुताबिक, ई-रिक्शा में सवारियों की संख्या बढ़ने के बाद बैठने में काफी परेशानी हो रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। करीब 10:05 बजे पेंशनबाड़ा हमर क्लिनिक के पास पीड़िता ई-रिक्शा से उतर गईं। ई-रिक्शा के वहां से जाने के बाद उन्होंने अपने गले की ओर देखा तो सोने की चेन गायब थी। उन्होंने आशंका जताई कि ई-रिक्शा में सवार छह महिलाओं में से किसी ने भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर उनकी करीब एक तोला वजन की सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा के रूट और संबंधित स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल सकती है। साथ ही ई-रिक्शा चालक और घटना के दौरान उसमें सवार महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वारदात में किसी संगठित महिला गिरोह की भूमिका थी या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *