Headlines

राष्ट्रपति के मनाली दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी:लोगों और पर्यटकों को हो सकती असुविधा; प्रशासन ने एडवाइजरी की जारी




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को कम से कम परेशानी सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मनाली में हुई हाई सिक्योरिटी मीटिंग के दौरान जिला प्रशासन ने बताया कि कई मार्गों पर यातायात रोका या बदला जाएगा। 6 से 8 अक्टूबर को राष्ट्रपति के मनाली प्रवास के दौरान जो सुरक्षा व्यवस्था रहेगी उस पर एस पी कुल्लू अभिषेक सेकर ने जानकारी देते हुए स्थानीय प्रशासन, लोगों और संस्थाओं से सहयोग की अपील की है । पर्यटक सुरक्षा इंतजामों के तहत करें यात्रा प्लान जिला प्रशासन ने सभी पर्यटकों को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान जारी एडवाइजरी के अनुसार यात्रा प्लान करने का आह्वान किया है ताकि उन्हें असुविधा न हो। 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने पर सुबह 11:30 बजे से NGT बैरियर पर मनाली आने वाले भारी वाहन रुकेंगे। दोपहर 12:15 बजे से SASE गेट और पलचान से मनाली आने-जाने वाले मार्ग पर यातायात रोका जाएगा। रात 8 बजे से मनाली-लाहौल/स्पीति के भारी वाहन रोहतांग मार्ग से भेजे जाएंगे। ओल्ड ब्रिज, भूतनाथ चौक, मिशन अस्पताल, मेन चौक-राम बाग, मनालसू कर्व और लॉग हट चौक पर यातायात नियंत्रित रहेगा। राष्ट्रपति का अटल टनल रोहतांग दौरा 7 अक्टूबर को अटल टनल रोहतांग दौरे के लिए सुबह 6:30 बजे से सिस्सू/अटल टनल क्षेत्र में विशेष प्रतिबंध रहेंगे। सुबह 7 बजे से NGT बैरियर पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। देवी हिडिंबा के दर्शन राष्ट्रपति द्वारा दोपहर 3 से 5 बजे तक माता हिडिंबा मंदिर दर्शन के दौरान राम बाग चौक, घटोत्कच चौक, मनालसू और लॉग हट चौक पर भी यातायात नियंत्रित रहेगा। 8 अक्टूबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के समय सुबह 7 बजे से NGT बैरियर पर भारी वाहन रोके जाएंगे। सुबह 9 बजे से लॉग हट चौक, मनालसू कर्व, मेन चौक-राम बाग, मिशन अस्पताल, न्यू ब्रिज, ओल्ड ब्रिज, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ रोड और SASE मुख्य गेट पर यातायात बंद रहेगा। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर के अनुसार, राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग पर सभी वाहन रोके जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *