![]()
भास्कर संवाददाता | चूरू रावणा राजपूत विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष केसरसिंह राठौड़ राजियासर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाने व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष बनाने पर रतनगढ़ रोड स्थित समाज भवन में स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष भंवरसिंह झारिया ने बताया कि समाज के लोगों ने केसरसिंह का स्वागत किया। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि रावणा राजपूत समाज सदियों से शोषित और पीड़ित रहा है। अब स्थितियां तेजी से बदल रही है, समाज की युवा पीढ़ी ना केवल प्रदेश बल्कि देशभर में संगठित होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। समाज की शिक्षित नारी शक्ति को आगे बढ़ाकर समाज की दिशा और दशा सुधारने में कार्य करना होगा। इस दौरान संदीप सिंह गोगटिया व प्रेमसिंह भाटी तारानगर को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। तारानगर तहसील के लिए रामसिंह राठौड़ बुचावास को अध्यक्ष और पवनसिंह तोगावास को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चूरू शहर अध्यक्ष मानसिंह भाटी और उपाध्यक्ष मांगू सिंह भाटी को बनाया गया। जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान समाज भवन में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में गणेशसिंह चौहान हुणतपुरा, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह निर्वाण, राजूसिंह, सुरजभान सिंह पोटी, नरपतसिंह जसरासर, प्रकाश सिंह खींची, दलीप सिंह बादड़िया आदि मौजूद रहे।
Source link
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर केसरसिंह का स्वागत किया, पौधे भी लगाए
