Headlines

राहुल-अखिलेश की गिरफ्तारी पर अमेठी में प्रदर्शन:सपा ने एसपी ऑफिस, कांग्रेसियों ने अंबेडकर तिराहे पर दिया धरना




दिल्ली में छात्रों के समर्थन में धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। दोनों दलों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है और अपने नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के बाहर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे धरने पर बैठे। इन दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा बताया। अमेठी कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस धरने में कांग्रेस नेता अरविंद चतुर्वेदी, आसिफ उर्फ छोटू, विनय मिश्र, देवमणि तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ल और कुद्दुस खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी और अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। दोनों दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तारी वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *