![]()
दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक अंतर्गत सिंग्रामपुर-भैंसाघाट मार्ग पर 18 घंटे से ठप आवागमन मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बहाल हो गया। भैंसाघाट पहाड़ी पर एक 18 चक्का ट्राला फंस जाने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी। शॉर्टकट के चक्कर में फंसा भारी वाहन सोमवार रात दो बजे चालक शॉर्टकट के फेर में 18 चक्का ट्राले को संकरे और चढ़ाई वाले भैंसाघाट पहाड़ी मार्ग पर ले गया, जहां वाहन फंस गया। सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। बड़ी क्रेन की मदद से हटाया गया ट्राला शुरुआत में छोटी क्रेन से ट्राला हटाने का प्रयास विफल रहने पर बड़ी क्रेन मंगवाई गई। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे क्रेन की मदद से ट्राले को सड़क किनारे कर यातायात फिर से चालू कराया गया। इस दौरान छोटे वाहनों को एहतियातन निकाला गया, जबकि भारी वाहन रुके रहे। मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग घटना के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर तैनात रही। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पहाड़ी रास्ता भारी वाहनों के लायक नहीं है। उन्होंने भविष्य में हादसों से बचाव के लिए मार्ग पर स्पष्ट चेतावनी और प्रतिबंधात्मक बोर्ड लगाने की मांग की है।
Source link
18 घंटे बाद खुला सिंग्रामपुर-भैंसाघाट मार्ग:पहाड़ी पर ट्राला फंसने से बाधित हुआ यातायात; पुलिस ने क्रेन की मदद से हटाया
