Headlines

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:मंडी में PM के खिलाफ नारेबाजी; केस वापस लेने की मांग, ‘स्टेज शुद्धिकरण’ विवाद गरमाया




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर FIR के विरोध में मंडी में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से बाजार होते हुए आक्रोश रेली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। चंपा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा खत्म होने के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने कथित तौर पर गंगाजल से जगह को धोकर हवन से शुद्धिकरण कराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब इस घटना का विरोध किया तो भाजपा नेताओं पर एफआईआर करने के बजाय राहुल गांधी पर ही मुकद्दमा कर दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने शुद्धिकरण की घटना को जातिगत रंग देकर अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को आहत किया और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की कोशिश की। मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस अनुसूचित जाति और समाज के गरीब, कमजोर व वंचित वर्गों के सम्मान के लिए लड़ रही है। गरीबों की आवाज उठा रहे राहुल: कांग्रेस राहुल गांधी लगातार कमजोर और गरीब लोगों की आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ FIR दर्ज करना लोकतांत्रिक का गला घोटने का प्रयास है। उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग की है। तानाशाही पर उतर आई मोदी सरकार: चंपा चंपा ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। देश के दलितों का अपमान: विनय हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि बीजेपी ने स्टेज का शुद्धिकरण करके दलितों को अपमान किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *