![]()
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 3 सांसदों के 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के भोग में शामिल होने के मुद्दे पंजाब की सियासत गरमाई हुई। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बीजेपी के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन किया था। वहीं, आज चंडीगढ़ पहुंचे पार्टी के सीनियर एचएस फूलका ने AAP को घेरा। उन्होंने AAP ने दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि केवल राजनीति की। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को इस तरह का प्रदर्शन करने का कोई हक नहीं है। इतना ही नहीं उस भोग में AAP नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 2015 में जब सज्जन कुमार केस की सुनवाई चल रही थी। यदि वह उस समय अपने पदो से इस्तीफा देकर केस नहीं लड़ते तो सज्जन जेल नहीं संसद में होते। अब 5 प्वाइंटों में जानिए फूलका ने कहा – राष्ट्रीय प्रधान ने सुबह ही बुलाकर तीनों को डांटा फूलका ने बताया कि भाजपा के 3 सांसदों के भोग में शामिल होने के बाद पार्टी प्रधान नितिन नवीन ने बुलाकर डांटा था। उन्होंने खुद इस चीज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोसस्ट था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक भी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने गए थे। AAP को प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि केवल राजनीति की। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी को इस तरह का प्रदर्शन करने का कोई हक नहीं है। 40 साल से बीजेपी ने केस लड़े है भाजपा ने 40 साल तक दंगा पीड़ितों के केस लड़े। उन्होंने दावा किया कि सज्जन कुमार अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनकी जेल में मौत हुई। पूर्व विधायक महेंद्र यादव की भी करीब दो साल पहले मौत हुई थी, जबकि एक पूर्व पार्षद भी 12 साल से जेल में है। लोगों की वजह से AAP से दोबारा जुड़ा एक सवाल के जवाब में कहा कि 2015 में मैने केस के चलते इस्तीफा दिया।2017 में जन दबाव के बीच राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आम आदमी पार्टी में ऐसा कोई व्यक्ति है जिसने पहले सामाजिक कार्य किया हो। उन्होंने कहा कि केस नहीं लड़ते र सज्जन कुमार जेल में नहीं होते तो आज संसद में होते। कांग्रेस AAP के साथ रही है फूलका ने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद आज वही आम आदमी पार्टी भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में आम आदमी पार्टी कांग्रेस नेताओं के लिए वोट मांगती रही। उन्होंने पंजाब को लेकर भी AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस जिंदाबाद और मोहाली पहुंचते ही कांग्रेस मुर्दाबाद जैसे दोहरे राजनीतिक रवैये पर सवाल उठते हैं।
Source link
सज्जन कुमार के भोग पर फूलका ने AAP को घेरा:बोले-दंगा पीड़ितों के नाम पर राजनीति; कहा-दोषियों को सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया
