![]()
किन्नौर के रिकांगपिओ में क्षेत्रीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। समिति ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के ऑडिट रिपोर्ट को मंजूरी दी। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपए के प्रस्तावित बजट पर भी बात हुई। मौजूदा वित्तीय वर्ष के खर्चों को नियमित करने और आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को बढ़ाने जैसे कई प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में वेंटिलेटर और दूसरे बड़े मेडिकल उपकरणों के सालाना रखरखाव के कॉन्ट्रैक्ट पर भी विचार किया गया। मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जैसी सेवाओं के लिए तय यूजर चार्ज और जनऔषधि योजना के तहत इमरजेंसी दवाएं व सर्जिकल सामान खरीदने के प्रस्ताव भी रखे गए। समिति को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 करोड़ 41 लाख रुपए और 2025-26 में 1 करोड़ 39 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस साल के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। अस्पताल में पूरे हुए कई कामों की भी जानकारी दी गई। साइन बोर्ड लगाना योजना का हिस्सा इन कामों में पुराने और नए भवन को जोड़ना, आईपी कैमरे लगाना, मरीजों के लिए इंतजार करने की जगह बनाना, साइन बोर्ड लगाना, खास वार्ड में लकड़ी की पैनलिंग और क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने के लिए ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों और खंभों को हटाना शामिल है।
Source link
रिकांगपिओ अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं होगी मजबूत:रोगी कल्याण समिति की बैठक में फैसला; 1.68 करोड़ के बजट पर चर्चा
