Headlines

रीवा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला:बोलीं-योग है मेरी ब्यूटी और फिटनेस का सीक्रेट, मिस यूनिवर्स की तैयारी भी किसी ओलंपिक से कम नहीं




रीवा के निजी इवेंट में शामिल होने रीवा पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को शहर का माहौल भा गया। उन्होंने कहा कि वह पहली बार रीवा आई हैं और अब बार-बार यहां आएंगी। अभिनेत्री को देखने के लिए देर रात समान थाना क्षेत्र के मार्केट में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। अपनी सुंदरता और फिटनेस के राज के बारे में उन्होंने बताया कि योग उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। वह नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं। उन्होंने कहा कि योग से उन्हें मानसिक शांति और शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है। उर्वशी ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी को कठिन बताते हुए इसकी तुलना ओलंपिक की तैयारी से की। मिस यूनिवर्स की तैयारी भी किसी ओलंपिक से कम नहीं उर्वशी ने कहा कि जिस तरह ओलंपिक और खेलों की तैयारी के लिए खिलाड़ी मेहनत करते हैं, उसी तरह मिस यूनिवर्स की तैयारी भी काफी कठिन होती है। उन्होंने बताया कि वह मिस यूनिवर्स का खिताब दो बार जीत चुकी हैं। इस स्तर की प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार करना आसान नहीं होता। इसके लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और फिटनेस पर ध्यान देना पड़ता है। देर रात तक जुटे रहे लोग उर्वशी रौतेला के रीवा पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। समान थाना क्षेत्र के बाजार में देर रात तक लोग अभिनेत्री को देखने के लिए जमा रहे। पहली बार रीवा आईं उर्वशी ने दोबारा आने की बात कहकर स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा। उनके बयान के बाद प्रशंसकों में भी खुशी नजर आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *