![]()
बठिंडा जिले में मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने जिला प्रशासनिक परिसर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची और सर्विस वोटर सूची की प्रतियां सौंपीं। अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल 10 लाख 7 हजार 387 मतदाता पंजीकृत हैं। ड्राफ्ट सूची के मुकाबले 19 हजार 368 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है। हालांकि,2024 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची से तुलना करें तो जिले में करीब 57 हजार मतदाता कम हैं। जिले के छह विधानसभा में 1,204 पोलिंग स्टेशन
अंतिम सूची में 5 लाख 20 हजार 749 पुरुष, 4 लाख 86 हजार 619 महिलाएं और 19 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में 8 हजार 109 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 13 हजार 281 मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 6 हजार 242 मतदाता दर्ज हैं। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,204 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनकी 557 इमारतें हैं। तलवंडी साबो में सबसे ज्यादा नए वोटर जुड़े
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार तलवंडी साबो में सबसे ज्यादा 4,774 नए मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद भुच्चो मंडी में 3,488, मौड़ में 3,038, बठिंडा शहरी में 3,076, बठिंडा देहाती में 2,944 और रामपुरा फूल में 2,048 नए मतदाता जुड़े। ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक जिले में मतदाताओं की कुल संख्या में 19,368 की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।
बठिंडा शहरी में सबसे ज्यादा मतदाता
बठिंडा शहरी जिले का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। यहां कुल 2,01,092 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1,02,154 पुरुष, 98,934 महिलाएं और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। रामपुरा फूल में 1,59,331, भुच्चो मंडी में 1,80,510, बठिंडा देहाती में 1,50,535, तलवंडी साबो में 1,55,250 और मौड़ में 1,60,669 मतदाता दर्ज किए गए हैं। ड्राफ्ट सूची के बाद 5,041 नाम हटाए
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ड्राफ्ट सूची के बाद 5,041 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें दोहरे पंजीकरण, स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके लोगों और मृत मतदाताओं के नाम शामिल थे। थर्ड जेंडर श्रेणी में ड्राफ्ट सूची के 24 मतदाताओं की संख्या अंतिम सूची में 19 रह गई। प्रशासन के अनुसार जिले में मतदाता सूची की शुद्ध वृद्धि दर 1.96% रही। विधानसभा क्षेत्रों में तलवंडी साबो में सबसे अधिक 3.17% शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद बठिंडा देहाती में 1.99%, भुच्चो मंडी में 1.97%, मौड़ में 1.93%, बठिंडा शहरी में 1.55% और रामपुरा फूल में 1.30% वृद्धि दर्ज की गई। वेबसाइट और निर्वाचन कार्यालय में मिलेगी सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश धीमान ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया अधिकारियों, कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के सहयोग से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। अंतिम मतदाता सूची संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालयों, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नागरिक वहां अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
Source link
बठिंडा जिले में 10.07 लाख मतदाता:एसआईआर की अंतिम सूची जारी; ड्राफ्ट के बाद 19,368 नए वोटर जुड़े, 5,041 नाम हटाए गए
