![]()
बलिया में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बलिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे 15 अगस्त को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस, जीआरपी और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर की गहन जांच की। प्लेटफॉर्म से पार्किंग तक हुई जांच संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल, यार्ड और प्रवेश-निकास द्वारों की जांच की। इस दौरान यात्रियों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। उनके बैग और अन्य सामान की भी जांच की गई। डॉग स्क्वॉड ने संवेदनशील स्थान खंगाले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ा दी है। लावारिस वस्तु दिखे तो पुलिस को सूचना दें पुलिस ने यात्रियों और आम लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन, ट्रेन या आसपास कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचना दें। संदिग्ध वस्तु को खुद छूने या उसके पास जाने से बचने की भी अपील की गई है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले सघन चेकिंग:पुलिस, जीआरपी और डॉग स्क्वॉड ने चलाया अभियान
