Headlines

रेवाड़ी आरयूबी में 30 घंटे बाद भी नहीं निकला पानी:पार्षद की बुल्ट बाइक को साथी ने धक्के मारकर निकाला, Video; मोहल्लावासियों ने सुनाई




रेवाड़ी डबल फाटक आरयूबी में भरा बरसाती पानी 30 घंटे बाद भी नहीं निकल पाया। बुधवार देर शाम आरयूबी में वार्ड 32 के नगर पार्षद की बाइक पानी में खड़ी हो गई। जिसके उनके साथ बाइक पर सवार साथी ने धक्के मारकर पानी से बाहर निकाला। जिस पर कार्रवाई करने की बजाय पार्षद हंसकर टालते नजर आए। इतना ही नहीं वार्ड के आदर्श नगर की गलियों में पानी भरने से लोगों ने पार्षद को खूब सुनाई। पार्षद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरयूबी में पानी भरने से फाटक पार का एरिया शहर से कट गया। लोगों ने बनाया पार्षद का वीडियो जानकारी के अनुसार वार्ड 32 से निर्दलीय पार्षद मनीष टिकानियां अपने साथी के साथ बुल्ट बाइक पर सवार होकर वार्ड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डबल फाटक अंडरपास में पार्षद की बाइक अंडरपास में खड़े पानी में खड़ी हो गई। जिसके बाद बाइक पर पार्षद के साथ बैठे साथी बाइक को धक्का मारकर निकालते नजर आए। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पार्षद की बाइक फंसने का वीडिया बना। जब इस पर सवाल पूछा तो पार्षद हंसकर बात को टालकर आगे निकल गए। गलियों में जलभराव से लोग नाराज वार्ड 32 के आदर्श नगर में श्मशानघाट के पास बरसाती पानी गलियों में भर गया। जिससे नाराज मोहल्ले के लोगों ने पार्षद को इसके लिए खरी-खोटी सुनाते हुए समस्या के समाधान की मांग की। गौरतलब है कि मनीषा टिकानिया 10 मई को हुए चुनाव में वार्ड 32 से निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। चुनाव जीतने के बाद पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। रिश्तेदार को लेने गए था स्टेशन पार्षद मनीष टिकानिया ने कहा कि वह कल शाम अपने रिश्तेदार को स्टेशन लेने गया था। वापस आती समय बाइक आरयूबी में खड़े पानी में बंद हो गई। यह मेरे वार्ड में नहीं आता, परंतु पास लगता है। इस बारे में संबंधित पार्षदों और अधिकारियों के सामने अपनी बात रखेंगे। मोहल्ले में जलभराव पर उन्होंने कहा कि पानी पहले श्मशानघाट में जाता था। अब उसे रोक दिया गया है। जल्द इसका समाधान करवाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *