Headlines

रेवाड़ी के मंदिर में आधी रात को 4 राउंड फायरिंग:दही-हांडी तोड़ने पर विवाद, जन्माष्टमी कार्यक्रम में मची भगदड़; भंडारे में पुलिस तैनात




रेवाड़ी जिले के बोड़िया कमालपुर में बड़े मंदिर में आधी रात हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। गांव के बड़े शिव मंदिर की घटना है। गांव के युवकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टीम पर दही-हांडी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते गांव के युवक के साथ पड़ोसी गांव के युवकों ने एक के बाद एक चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर में शनिवार को होने वाले भंडारे को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। लाइट कटने के बाद फायरिंग जानकारी के अनुसार गांव के बड़े शिवर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में जागरण चल रहा था। आधी रात को मंदिर में मटकी (दही-हांडी) तोड़ने के लिए लाइट बंद कर जैसे ही गांव के युवक उपर चढने लगी गांव के प्रमोद ने गांव मांढिया निवासी संजीत, चीकू और सोले के साथ मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने की आवाज से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि प्रमोद ने माढ़ियां निवासी प्रमोद अपने साथियों के साथ खुद मटकी तोड़ना चाहता था। जिसके लिए उन्होंने अंधेरे में मटकी को निशाना बनाकर फायरिंग की। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस गांव की सरपंच नेहा ने बताया कि रात को मंदिर में भंडारे के दौरान गोलियां चलने की सूचना मिली थी। सुबह पता चला कि गांव के ही युवक ने दूसरे गांव के अपने साथियों के साथ मिलकर मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग की थी। मंदिर कमेटी सदस्य अभय सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकता। सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि दही-हांडी तोड़ने के विवाद में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, ग्रामीणों ने 4 राउंड हवाई फायरिंग की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों मंदिरों में थे कार्यक्रम जानकारी के अनुसार गत वर्षों की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गांव के दोनों मंदिरों में कार्यक्रम रखे गए थे। रेवाड़ी में रह रही गांव की एक महिला की मौत के बाद छोटे मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के आयोजकों ने अपना कार्यक्रम रद कर दिया, जबकि बड़े मंदिर के आयोजकों में से कुछ ने कार्यक्रम रद्द करने से मना कर दिया। रात को हुई फायरिंग की घटना को गांव में बढ़ रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। फोटो से जानिए मंदिर की ताजा स्थिति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *