![]()
रेवाड़ी के गांव भाड़ावास में पड़ोसी पर कुत्ते से हमला करवाने का मामला सामने आया है। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। दोनों परिवारों के बीच कुत्ते को बांधकर रखने से विवाद शुरू हुआ था। इसी विवाद में घर से काम के लिए निकलने पर हमले का आरोप लगाया है। रामपुरा थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुकिंग के लिए घर से निकला गांव भाड़ावास निवासी मनोज सैनी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनके घर के सामने चिराग का मकान है। जिसने अपने घर में कुत्ता पाला हुआ है। 5 अगस्त की रात उसे टैंपों में बुकिंग लेकर गढ़ गंगा जाना था। जब वह घर से बाहर निकला तो घर के बाहर खड़ा था। उसके एक हाथ में डंडा और दूसरे में कुत्ते का पट्टा था। जैसे ही मैं घर से बाहर निकला तो चिराग ने अटैक बोलकर कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने मुझे दो जगह से काटा और चिराग ने डंडे से हमला किया। किसी प्रकार मैं भागकर वापस अपने घर में घुस गया, चिराग ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। मीरपुट ट्रॉमा सेंटर में मैने अपना उपचार करवाया। कई बार घर में घुस चुका कुत्ता मनोज ने बताया कि चिराग ने जो कुत्ता पाला रखा है, पहले उसे बंदर ने काटा था। वह कई बार हमारे घर में घुसकर शौच कर जाता है और गली में निकलने पर बच्चों पर भी हमला करता है। मेरी पत्नी ने चिराग व उसकी पत्नी को कुत्ते को बांधकर रखने की कहा तो उन्होंने झगड़ा कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि कुत्ता कहीं नहीं जाएगा, यदि कोई जाएगा तो तुम। इसके बाद से ही सचिन उसका परिवार उनसे रंजिश रख रहा है। जानिए सीसीसीटी में क्या दिखा 8 अगस्त मनोज हाथ में थैला लेकर घर से निकलता है। एक व्यक्ति पहले से गली में खड़ा है। जैसे ही मनोज व्यक्ति को क्रॉस कर आगे निकलता है तो अचानक दरवाजे पर खड़ा कुत्ता उस पर हमला कर देता है। कुत्ता इसके बाद दोबारा हमला करता है। इसी दौरान गली में खड़ा व्यक्ति उसे पकड़ लेता है। दोनों में हाथापाई होती दिख रही है। शोर सुनकर मनोज के घर से एक बच्चा निकलता है कुत्ता उसकी तरफ दौड़ता है। छुड़वाकर मनोज भी दौड़कर अपने घर चला जाता है। दूसरे व्यक्ति भी अपने घर के अंदर चला जाता है। कुछ देर बाद वापस आता है और पट्टा पकड़कर कुत्ते को अपने साथ ले जाता है। घटना 8 अगस्त की देर शाम करीब 8:29 मिनट की है।
Source link
रेवाड़ी में रंजिश के चलते कुत्ते से कटवाया, VIDEO:पड़ोसी ने बोलकर करवाया हमला; बांधकर रखने से शुरू हुआ था विवाद
