Headlines

रोडवेज में फर्जी टिकट काटता परिचालक पकड़ा:दिल्ली-पिलानी रूट पर चल रही थी बस, भिवानी में साढ़े 5 महीने बाद FIR दर्ज




भिवानी में चेकिंग के दौरान दिल्ली-पिलानी रूट पर चल रही एक रोडवेज की बस के परिचालक को फर्जी तरिके से टिकट काटते हुए पकड़ा। टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिस दौरान वह पकड़ा गया। वहीं अब करीब साढ़े 5 महीने बाद केस दर्ज किया गया है। हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी के जीएम दीपक कुंडू ने पत्र लिखकर पुलिस को परिचालक के खिलाफ जाली टिकट निर्माण एवं सरकारी राजस्व के गबन का केस दर्ज करके जांच की जाए। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को पिलानी से दिल्ली मार्ग पर चल रही एचवीएसी बस पर अंकुर परिचालक था। भिवानी रोडवेज के जीएम (स्वयं) उड़नदस्ता अधिकारी आईएसबीटी दिल्ली के चेकिंग दस्ते ने बस का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि परिचालक द्वारा यात्रियों को जीरो बैलेंस टिकटें काटी हुई थी। जबकि एचवीएसी की बसों में शून्य बैलेंस टिकटें जारी करना वर्जित है। संदेह होने पर यात्रियों की टिकटें चेक कि तो पता चला कि परिचालक द्वारा विभागीय ई-टिकटिंग मशनी (ETM) के स्थान पर अन्य अनाधिकृत प्राइवेट प्रिेंटिंग मशीन का उपयोग करके फर्जी टिकटें जारी किया गया था। 24 मार्च को परिचालक को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया। उसने अनाधिकृत प्रिंटिंग मशीन कार्यालय में जमा करवाई गई। जिसे जांच के लिए राज्य परिवहन हरियाणा के निदेशक को भेजा। जांच में परिचालक द्वारा सरकारी धन में गबन, धोखाधड़ी व फर्जी टिकट छापने का दोषी पाया। इसके बाद एफआईआर के लिए लिखा गया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *