![]()
रोहतक में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले 9 दिन से हड़ताल चल रही है, जिसके कारण शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए है। पुलिस प्रशासन जब गंदगी उठवाने पहुंचा तो कर्मचारियों के साथ बहस हो गई। इस दौरान पुलिस व कर्मचारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने 13 मई को वार्ता के बाद कर्मचारियों की मांगों को मान लिया था, लेकिन सरकार अब अपने वादों से मुकर रही है। 22 मई को हाई कोर्ट में शपथ पत्र देकर कर्मचारियों की मांग मानने से इनकार कर दिया, जिससे साफ हो गया कि सरकार कर्मचारियों के हित नहीं चाहती। सैनी रोड पर पुलिस से भिड़े कर्मचारी
सैनी रोड पर जब निगम प्रशासन की तरफ से कचरे को उठवाया जा रहा था तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके साथ भी कर्मचारियों की धक्का मुक्की व तीखी बहस देखने को मिली। कर्मचारियों ने कचरा उठाने का विरोध किया। सड़कों पर बैठने की दी चेतावनी
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह अभी तक शहर में जहां प्वाइंट बना रखे है, वहां गंदगी डाल रहे है। लेकिन प्रशासन अपना तानाशाही रूख अपना रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों का रोष भी बढ़ रहा है और जल्द ही कर्मचारी सड़कों पर बैठकर आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। प्रदेश के 50 हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल
कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश के 50 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल है और जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी, लेकिन आज तक नहीं किया। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। 17 अगस्त से विधायक, सांसद व मेयर से मांगेंगे समर्थन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शंभू टांक ने कहा कि 17 अगस्त से नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन प्रदेश के सभी विधायकों एवं सांसदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों, नगरपालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों के सदस्यों, चेयरमैनों एवं मेयरों से समर्थन मांगेंगे। कर्मचारियों की ये हैं मांगे
नगर पालिका कर्मचारियों की कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी, फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैनों को पक्का करने व वर्दी भत्ता सहित 17 मांग है। कर्मचारियों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभू टांक ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल को 9 दिन हो गए। कर्मचारी अब तक कचरा डालने वाले प्वाइंट पर ही कचरा डाल रहे थे। लेकिन पुलिस ने कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। वह जल्द ही सड़कों पर बैठकर आंदोलन करने का काम करेंगे।
Source link
रोहतक में कचरा उठाने को लेकर पुलिस से भिड़े कर्मचारी:धक्का-मुक्की के बीच कर्मचारियों का ऐलान, सड़कों पर डाला जाएगा कचरा
