Headlines

रोहतक में भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला:चलती गाड़ी का शीश तोड़कर मारने का प्रयास, बचाव में रिवर्स करने पर दो गाड़ियों में टक्कर




रोहतक के ब्लॉक महम के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतबीर पर शाम के समय जानलेवा हमला हुआ। सतबीर का रास्ता रोककर गाड़ी के शीशे तोड़े और फायरिंग करने की कोशिश की। भाजपा नेता ने तुरंत गाड़ी को रिवर्स गेयर में डाला, जिसके कारण सतबीर बचने में कामयाब हुआ और पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर जान बचाई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतबीर ने बताया कि 10 अक्टूबर को अनिल पुत्र भलेराम निवासी वार्ड नंबर-4 महम व ढीलू बड़ाली ने गोहाना रोड पर स्कूटी से उसका रास्ता रोका और गोली मारने की धमकी दी थी। इस घटना को अधिक महत्व नहीं दिया और मामले में कोई शिकायत नहीं की। पेट्रोप पंप के आगे गाड़ी रोककर तोड़े शीशे
सतबीर ने बताया कि कल शाम को वह गोहाना मोड़ से रोहतक रोड पर घर जा रहा था। जब वह रिलायंस पंप के आगे ब्रेकर पर पहुंचा तो सुमित बड़ाली व शेखर बड़ाली सहित 4 अन्य लड़के सफेद रंग क्रेटा गाड़ी में आए और आगे गाड़ी अड़ाकर उसे रोक लिया। सुमित व शेखर गाड़ी से उतरे और हाथ में रॉड व पिस्तौल लेकर उसकी तरफ बढ़े। रॉड से गाड़ी का शीशा तोड़कर फायरिंग का प्रयास
सतबीर ने बताया कि आरोपी सुमित व शेखर ने ड्राइवर साइड वाले शीशे पर रॉड से हमला करते हुए तोड़ दिया और दूसरी तरफ से सुमित ने रॉड से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग करने की कोशिश भी की, लेकिन उससे पहले ही वह भागने में कामयाब हो गए। रिवर्स गेयर में गाड़ी डालकर दौड़ाई
सतबीर ने बताया कि आरोपियों से बचने के लिए उसने गाड़ी को रिवर्स गेयर में डाल दिया और गाड़ी को पीछे दौड़ा दिया। पीछे जाते हुए गाड़ी दो गाड़ियों में टकराई, जिसके बाद वह गाड़ी से उतरकर रिलायंस पंप के ऑफिस में घुस गया और जान बचाई। लोगों के एकत्रित होने पर भागे आरोपी
सतबीर ने बताया कि आरोपी जब पंप के ऑफिस की तरफ बढ़ने लगे तो लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद महम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी
महम थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि भाजपा नेता पर हमला होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंप पर लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *