Headlines

रोहित यादव अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर:एज फ्रॉड में 2 साल का बैन, आर्यन सावसानी वनडे, तन्मय बलोदा मल्टी-डे टीम में शामिल




भारत की अंडर-19 टीम से बैन हुए रोहित यादव की जगह आर्यन सावसानी और तन्मय बलोदा को शामिल किया गया है। आर्यन को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे टीम और तन्मय को 4-दिवसीय टीम में जगह मिली है। बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर उम्र में गड़बड़ी के कारण पिछले शुक्रवार को 2 साल का बैन लगाया गया था। वह इस साल जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उम्र से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें तुरंत टीम से हटा दिया गया। उम्र की गड़बड़ी और खिलाड़ियों पर कार्रवाई की जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से जुड़ी प्रक्रिया के तहत सामने आई। रोहित की उम्र में 27 महीने का अंतर CAB ने अपने खिलाड़ियों के लिए प्री-सीजन दस्तावेज जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान रोहित की उम्र से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके रिकॉर्ड में उम्र का अंतर 27 महीने का है। रोहित ने बंगाल की आयु वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। CAB ने इसी तरह की उम्र संबंधी गड़बड़ियों के कारण 64 अन्य खिलाड़ियों पर भी प्रतिबंध लगाया है। इन खिलाड़ियों में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के पूर्व सदस्य रवि कुमार भी शामिल हैं। रवि ने कैरेबियन में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। लक्ष्य रायचंदानी वनडे सीरीज में कप्तानी करेंगे ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी करेंगे। यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। 4-दिवसीय मैचों में दोनों की भूमिकाएं बदल जाएंगी। यशवर्धन कप्तान और लक्ष्य उपकप्तान होंगे। वनडे टीम में पूर्व भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं। अन्वय जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने दूसरे वनडे में 87 रन बनाए थे। अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर हैं। वह वनडे टीम में रजत बघेल के साथ दो विकेटकीपरों में शामिल हैं। भारत अंडर-19 वनडे टीम लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल और आर्यन सावसानी। भारत अंडर-19 मल्टी-डे टीम यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर वीरक, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बलोदा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *