Headlines

कल सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़-जंक्शन, रानी खुर्द में मतदान:प्रचार-प्रसार का शोर थमा, पुलिस-प्रशासन ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप




नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम के द्वितीय रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम आवंटित कर दी गई हैं। प्रथम चरण में 9 सितम्बर को सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिकाओं के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 सितम्बर को होगा। जिसमें पाली नगर निगम, बाली, खुडाला-फालना, सादड़ी, सुमेरपुर और तखतगढ़ में मतदान होगा। 515 ईवीएम आवंटित जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के लिए कुल 515 ईवीएम का आवंटन किया गया है। रेण्डमाइजेशन के दौरान कुल 423 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम की उपलब्धता के आधार पर 420 ईवीएम मतदान के लिए आवंटित की गई हैं, जबकि 95 ईवीएम आरक्षित रखी गई हैं। प्रथम चरण के मतदान दल संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर से होंगे रवाना जिले के प्रथम चरण में सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिका चुनाव के लिए मंगलवार को सवेरे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण में मतदान दल रवाना गुरूवार को उनके क्षेत्र से होगे। नगरीय निकाय चुनाव के शांति पूर्ण मतदान के लिये सभी आवश्यक तैयारीयां अंतिम चरण में है। जिसमें सुरक्षा कानून व्यवस्था , मतदान के लिये सभी व्यवस्थायें की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *