![]()
लखनऊ में सोमवार को बीटीसी , डीएलएड और टी ई टी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन किया । उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए बेरोजगार युवा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी करने की मांग किया। 60,958 पद शिक्षकों के खाली अभ्यर्थियों ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 12,075 पद , ग्रामीण क्षेत्र में 48,883 पद रिक्त हैं। पूरे प्रदेश में 60,958 पद शिक्षकों के खाली है जिसकी वजह से शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। जब विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक नहीं होंगे तो छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा कैसे मिलेगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि तत्काल सभी खाली पदों को भरे इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और छात्रों को बेहतर शिक्षा। 8 सालों से नहीं जारी हुआ विज्ञापन बनारस से आए शिवांशु पांडे ने कहा कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से नौकरी की गुहार लगाने आए थे। इन्होंने बताया कि विगत 8 वर्षों से बेसिक शिक्षा में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। हम पूछना चाहते हैं कि क्या हम इस देश के नागरिक नहीं है , मतदाता नहीं है या फिर हमारे अंदर इतनी काबिलियत नहीं है की नौकरी ना मिले। पात्र होने के बाद भी पिछले 6 सालों से नौकरी के विज्ञापन के इंतजार में बैठे हैं। इन्होंने बताया कि मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में लगभग 20 लाख युवा है जो नौकरी के इंतजार में बैठे हैं शिक्षक बनने के लिए पात्र हैं। योग्य होने के बाद भी नौकरी न मिलाना बहुत बड़ी पीड़ा है। ‘पूरा परिवार नौकरी के इंतजार में’ अलीगढ़ से प्रदर्शन में शामिल होने आए सुरेंद्र ने कहा कि शिक्षा मंत्री हमारे जनपद के हैं वह नहीं सुनते हैं इसलिए हमें लखनऊ डिप्टी सीएम के आवास पर आना पड़ता है। 8 सालों से हम लोग विज्ञापन के इंतजार में बैठे हैं परिवार भी आस लगाए बैठा है की नौकरी कब मिलेगी । एक व्यक्ति कि नौकरी पर पूरा परिवार टिका होता है। मां – बाप का बेहतर इलाज , बहन की शादी यह सब कुछ हमारी नौकरी पर निर्भर करता है। इसलिए हम यह मांग करते हैं कि सरकार तत्काल विज्ञापन जारी करें और योग्य लोगों को नौकरी मिल जाए।
Source link
लखनऊ में बेरोजगार युवाओं ने ब्रजेश पाठक का आवास घेरा:शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी करने कि मांग , प्रदर्शनकारियों का दावा प्रदेश भर में 60,958 पद शिक्षकों के खाली
