Headlines

लखनऊ में हरियाली तीज समारोह:जरिया फाउंडेशन और कल्याणी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी ने किया आयोजन




लखनऊ के संजय गांधी पुरम, इंदिरा नगर में जरिया फाउंडेशन और कल्याणी हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी ने हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उत्सव में उत्साह भर गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव समारोह की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने हरियाली तीज के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत रखते हैं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। हरियाली तीज पर्व महिलाओं का एक मंच मिशन मोदी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल भी समारोह में उपस्थित थे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। आयोजन समिति की सदस्य ममता जिंदल ने बताया कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को एक मंच पर लाने, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुति दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शैल सिंह, ज्योति अग्रवाल, अनीता जायसवाल, शिखा सिंह पटेल, मीना भारती, प्रभा सिंह, मिसेज अग्रवाल, चंदा प्रियम पंडित, कृतिका श्रीवास्तव और सिमरन भारती सहित सैकड़ों महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *