Headlines

लखीसराय में जमीन विवाद में भाई की हत्या:घर में ही दफनाया शव; कुदाल से हमला करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी भाई को पकड़ा




लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घर से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी भाई माधव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 4-5 दिनों से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद मृतक की पहचान गढ़ी विशनपुर निवासी साधु यादव के रूप में हुई है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बुधवार को डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। कॉल में बताया गया था कि एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर शव घर में दफना दिया है। सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घर की जांच के दौरान पुलिस को साधु यादव का शव दफना हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, साधु यादव और उसके भाई माधव यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले 4-5 दिनों से दोनों भाइयों के बीच लगातार झगड़ा होने की बात सामने आई है। इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। कुदाल से हमला करने का आरोप पुलिस के अनुसार, आरोप है कि इसी दौरान माधव यादव ने कुदाल से साधु यादव पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस जुटा रही सबूत पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। जमीन विवाद के अलावा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *