Headlines

ललितपुर में नदी के तेज बहाव में बहा टैंकर:2 फीट पानी के बीच पुल पार कर रहा था पेट्रोल टैंकर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान




ललितपुर में शुक्रवार सुबह जामनी नदी के तेज बहाव में एक पेट्रोल टैंकर बह गया। हादसा नाराहट-महरौनी मार्ग पर कुंजनघाट पुल के पास हुआ। पुल के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा था। इसके बावजूद चालक ने टैंकर को पुल से निकालने की कोशिश की। तेज बहाव में टैंकर नदी किनारे पलट गया और पुल के नीचे जा पहुंचा। हालांकि चालक ने किसी तरह टैंकर से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। टैंकर महरौनी से नाराहट की ओर जा रहा था। कुंजनघाट पुल पर पानी का तेज बहाव देखकर वहां मौजूद लोगों ने चालक को पुल पार नहीं करने की सलाह दी। ग्रामीणों के मुताबिक, चालक ने उनकी बात नहीं मानी और टैंकर को पानी में उतार दिया। तेज बहाव में नदी किनारे पलटा टैंकर पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव ने टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर बहते हुए नदी किनारे पलट गया और पुल के नीचे चला गया। चालक ने खतरा भांपते हुए किसी तरह टैंकर से छलांग लगा दी। इससे उसकी जान बच गई। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश के बाद बढ़ा जामनी नदी का जलस्तर मड़ावरा क्षेत्र में हुई बारिश के कारण जामनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ग्राम मिदरवाहा के पास स्थित कुंजनघाट पुल पर पानी काफी ऊपर आ गया था। इसके बावजूद टैंकर चालक ने पुल पार करने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची, टैंकर मालिक की जानकारी नहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, टैंकर चालक हादसे के बाद मौके से चला गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टैंकर किसका था और उसे कौन चला रहा था। महरौनी कोतवाली प्रभारी से घटना के संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *