Headlines

लाइब्रेरी में पढ़ने गया युवक बना बिजली चोरी का आरोपी:सिरसा में ₹88 हजार के नोटिस पर विवाद; भूख हड़ताल की चेतावनी




हरियाणा के सिरसा जिले के गांव रामपुरा बिश्नोईयां में एक लाइब्रेरी में बिजली चोरी के आरोप में एक युवक को ₹88,067 का नोटिस जारी किया गया है। युवक के परिवार ने मामले में डीसी से शिकायत की है, उनका कहना है कि युवक बिजली चोरी के लिए जिम्मेदार नहीं है। जानकारी के अनुसार, गांव की चौपाल में ग्रामीणों के सहयोग से यह लाइब्रेरी संचालित होती है, जहां प्रतिदिन 20 से 30 बच्चे पढ़ने आते हैं। आरोप है कि लाइब्रेरी में बिजली की व्यवस्था अवैध रूप से ‘कुंडी’ लगाकर की गई थी। बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन जब लाइब्रेरी पहुंचे, तो वीरेंद्र पुत्र राजेंद्र सहित अन्य छात्र वहां पढ़ाई कर रहे थे। परिवार का आरोप है कि वीरेंद्र को बाहर बुलाकर उस पर बिजली चोरी का आरोप लगाया गया और बाद में उसके घर ₹88,067 का नोटिस भेज दिया गया। लाइब्रेरी की कोई पंजीकृत कमेटी नहीं परिवार का कहना है कि वीरेंद्र न तो लाइब्रेरी का पदाधिकारी है और न ही बिजली चोरी के लिए जिम्मेदार है। उनका यह भी आरोप है कि लाइब्रेरी की कोई पंजीकृत कमेटी नहीं है और बिना उचित जांच के नोटिस जारी किया गया है। परिवार के अनुसार, वीरेंद्र एक गरीब परिवार से आता है और उसके पिता दिव्यांग हैं। मामले को लेकर मानसिक परेशानी झेल रहा पिछले लगभग तीन महीनों से यह परिवार इस मामले को लेकर मानसिक परेशानी झेल रहा है और विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। गुरुवार को वीरेंद्र और उसके पिता ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। उपायुक्त ने मामले का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- संघ प्रधान इस संबंध में सर्व सहायता संघ के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि एक गरीब परिवार के साथ इस तरह की ‘धक्केशाही’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो गांववासी बिजली विभाग के कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *