सूरजपुर जिले के उमापुर में लिव इन रिलेशन में रह रही नाबालिग ने फांसी लगा ली। मामले में परिजनों ने ब्वॉयफ्रेंड एवं परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद नाबालिग के ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम मांजा निवासी दीपिका (बदला हुआ नाम) 17 वर्ष निवासी का अफेयर उमापुर निवासी युवक ललित साहू के साथ था। करीब 8 माह पूर्व दीपिका अपने ब्वॉयफ्रेंड ललित के घर आ गई थी और दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। दीपिका के परिजनों ने उसे वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,FIR दर्ज 17 सितंबर को दीपिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे दीपिका ने घर के किचन में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे शव को उतार लिया और यह स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत हो गई है तो ललित साहू ने इसकी सूचना दीपिका की बड़ी बहन को फोन कर दी। सूचना पर परिजन उमापुर पहुंचे तो दीपिका का शव बेडरूम में पड़ा था। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पंचनामा एवं पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया। मामले में परिजनों ने दीपिका की हत्या का आरोप लगा एसपी सूरजपुर से शिकायत की है। परिजनों ने शिकायत में बताया है कि उन्हें अंतिम संस्कार के किसी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। दीपिका के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जांच के बाद पुलिस ने दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड ललित साहू के खिलाफ धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
लिव-इन-रिलेशन में रह रही नाबालिग ने फांसी लगाई:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,ब्वायफ्रेंड के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
