Headlines

लुधियाना के कैफे के पिज्जा में जिंदा कीड़ा,VIDEO:युवक बोला- मैनेजर ने ऑफर से गलती छुपानी चाही; सेहत विभाग को किचन में गंदगी मिली




लुधियाना में श्री माछीवाड़ा साहिब के नामी फूड कैफे ‘हंगरी पॉइंट’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राहक को परोसे गए पिज्जा में जिंदा कीड़ा (सुंडी) रेंगती हुई मिली। शिकायत मिलने के बाद सेहत विभाग ने कैफे पर रेड की। जांच के दौरान कई खामियां मिलने पर नगर कौंसिल ने कैफे का चालान काट दिया। युवक ने बताया कि उसने तुरंत घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और कैफे के मैनेजर को बुलाकर शिकायत की। इसके बाद कैफे मैनेजर ने पिज्जा बदलकर देने की पेशकश की, लेकिन उसने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद ग्राहक ने मामले की सूचना सीधे सेहत विभाग को दी। युवक बोला-मैनेजर ने गलती छिपाने की कोशिश की गांव हेडों बेट निवासी विशाल महेरा ने बताया कि 11 जुलाई को वह काम से यहां आए आए थे। इसके बाद वह कैफे में पिज्जा खाने गए थे। उन्होंने जैसे ही ऑर्डर किया और पिज्जा उनकी टेबल पर आया, तो वह हैरान रह गए। पिज्जा के ऊपर एक जिंदा सुंडी रेंग रही थी। विशाल कहा कि मैंने तुरंत इसकी वीडियो बनाई और कैफे के मैनेजर को बुलाकर शिकायत दी। गड़बड़ी पकड़े जाने पर कैफे मैनेजर ने गलती छिपाने के लिए तुरंत पिज्जा बदलने का ऑफर दिया। लेकिन मैंने इसे साफ मना कर दिया और सीधे सेहत विभाग को मामले की सूचना दी। सेहत विभाग का एक्शन, मैनेजर ने मानी गलती मामला सामने आते ही एसएमओ (SMO) डॉ. लखविंदर सिंह ने तुरंत डॉ. दविंदर वर्मा के नेतृत्व में सेहत विभाग की एक स्पेशल टीम मौके पर भेजी। डॉ. दविंदर वर्मा ने बताया कि टीम ने जब ‘हंगरी प्वाइंट’ के किचन और स्टोर रूम का निरीक्षण किया, तो वहां साफ-सफाई को लेकर कई गंभीर कमियां पाई गईं। डॉक्टर वर्मा के मुताबिक, कैफे मैनेजर ने भी पिज्जा में सुंडी मिलने की बात को स्वीकार किया है। इसके बाद नगर कौंसिल के इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने मौके पर ही कैफे का चालान काट दिया। डॉ. दविंदर वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे बाहर के फास्ट फूड और अनहाइजीनिक खाने से परहेज करें। खासकर इस मौसम में जितना हो सके, घर का बना हुआ शुद्ध और ताजा भोजन ही करें। ************* ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में पेप्सी की बोतल में निकला कीड़ा: परिवार का हंगामा, रेस्टोरेंट संचालक ने कंपनी पर फोड़ा ठीकरा; वीडियो वायरल जालंधर के मॉडल हाउस स्थित प्रसिद्ध ‘घई बेकर किचन’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां डिनर करने आए एक परिवार की पेप्सी की बोतल में कथित तौर पर कीड़ा या कोई संदिग्ध काली चीज तैरती पाई गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका बच्चा वह पेप्सी पी रहा था, तभी उनकी नजर उस गंदगी पर पड़ी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *