![]()
लुधियाना में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर रात शहर में पहुंचे। उनका सभी भक्तों ने फूलों के वर्षा करके स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहली बार हनुमंत कथा सुनाएंगे। मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से आज शनिवार से 5 दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन 26 से 30 सितंबर तक रखा गया है। आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी कथा में शिरकत करेंगे। सीएम सैनी सवा 5 बजे लुधियाना पहुंचेगे और देर शाम 7 बजे हलवारा एयरपोर्ट से वापस जाएंगे। कथा का आयोजन चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल्स के सामने GLADA ग्राउंड में किया जा रहा है। इसके लिए अब ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट प्लान जारी किया है। इसके लिए एक लाख स्क्वायर फीट में पंडाल सज रहा है। 70 हजार के करीब लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कैलाश नगर में ठहरे है। कथा स्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर उनका ठहराव रखा गया है। हनुमान भक्ति और श्रीराम कथा के प्रसंग होंगे
समिति के अध्यक्ष वरिंदर सहगल ने बताया कि लुधियाना में पहली बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को हनुमान भक्ति के साथ भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंग सुनने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, पांच दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना, श्रीराम कथा के प्रसंग, धार्मिक अनुष्ठान और भव्य दरबार आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ सनातन संस्कृति से जोड़ना बताया गया है।
Source link
लुधियाना में आज से हनुमंत कथा शुरू:धीरेंद्र शास्त्री का लोगों ने किया स्वागत,ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रुट प्लान;5 दिन चलेगा समागम
