Headlines

लुधियाना में आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट:दुकान बंद कर घर लौट रहे थे ; 5 अज्ञात बदमाशों ने घेरा,सोने की अंगूठियां, 25 हजार कैश व मोबाइल छीने




लुधियाना में बेखौफ बदमाशों ने अब शहर के जाने-माने आयुर्वेदिक क्लिनिक (नारायण दास लाभू राम जैन) से जुड़े गगनदीप जैन को अपना निशाना बनाया है। रात के समय दुकान बंद कर घर लौट रहे पीड़ित को पुरानी माधोपुरी पुली के पास 5 अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान बंद कर घर लौटते समय रास्ते में घेरा शिकायतकर्ता गगनदीप जैन (51) निवासी गली नंबर 3 महावीर जैन कॉलोनी लुधियाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपनी दुकान/क्लिनिक बंद करके वापस घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह पुरानी माधोपुरी पुली के नजदीक पहुंचे, अचानक 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने डरा-धमका कर उनके साथ छीना-झपटी शुरू कर दी। सोने की अंगूठियां, कैश, लाइसेंस और पर्स छीने पीड़ित के मुताबिक लुटेरों ने उनसे 2 सोने की अंगूठियां (हाथों से उतरवाईं) 2 पर्स व बैग जिसमें करीब ₹25,000 की नकदी थी ड्राइविंग लाइसेंस,2 एटीएम कार्ड और 1 चांदी का सिक्का,2 मोबाइल फोन वारदात को अंजाम देने के बाद सभी पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए। BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज, CCTV खंगाल रही पुलिस घटना के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 5 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर (ASI) कुलबीर राज ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के रूट का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *