Headlines

लुधियाना में जज के घर से सिलेंडर चोरी:चाय बनाने गया कुक तो पता चला सिलेंडर गायब; वारदात CCTV में कैद




लुधियाना में चोरों और लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब VIP इलाके भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आम आदमी की तो बात ही छोड़िए,अब चोरों ने सीधे जज के घर को ही अपना निशाना बना लिया है। मामला लुधियाना के सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके सराभा नगर का है जहां एक जज के घर से दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सराभा नगर के रहने वाले JMIC जज गौरव गुप्ता के घर पर यह घटना हुई है। शिकायत में जज साहब के घर पर कुकिंग का काम करने वाले शंकर सिंह निवासी CRPF कॉलोनी, दुगरी ने बताया कि 7 अगस्त, 2026 की शाम करीब 4 बजे जब वह ट्यूशन वाली टीचर के लिए चाय बनाने गया, तो गैस चालू नहीं हुई। जब उसने बाहर जाकर चेक किया तो सिलेंडर अपनी जगह से गायब था। सफेद एक्टिवा पर आया चोर सिलेंडर गायब देख जब घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई। फुटेज में साफ दिखा कि दोपहर करीब 3:22 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बिना किसी खौफ के मेन गेट से घर के अंदर दाखिल होता है। वह आराम से गैस सिलेंडर उठाता है, उसे अपनी सफ़ेद रंग की एक्टिवा पर रखता है और फरार हो जाता है। थाना डिवीजन नंबर 5 में FIR दर्ज फिलहाल कुक शंकर सिंह के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ BNS की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार हरविंदर सिंह को सौंपी गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस CCTV में कैद इस VIP चोर को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *