Headlines

लुधियाना में नाबालिग ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म:एम्बुलेंस मां को ले गए,नवजात को टेबल पर लावारिस छोड़ा




लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स क्वार्टर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की (शिवानी) ने सुबह करीब 10 बजे बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। मां को सिविल अस्पताल ले गए, नवजात को छोड़ गए घटना के प्रत्यक्षदर्शी और पड़ोस में रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि सुबह जब लड़की बाथरूम गई तो वहां से चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें आने लगीं। जब उन्होंने जाकर टार्च जलाकर देखा तो प्रसव हो चुका था और बच्चा बाहर आ चुका था। संदीप ने तुरंत 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस बुलाई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम नाबालिग प्रसूता को तो उठाकर लुधियाना के सिविल अस्पताल जच्चा-बच्चा वार्ड ले गई लेकिन नवजात शिशु को साथ नहीं ले गई। संदीप के अनुसार नवजात को कमरे के अंदर एक टेबल पर कपड़े में लपेट कर वैसे ही छोड़ दिया गया। बाद में जब अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को लाने को कहा तब दोपहर करीब पौने तीन बजे बच्चे को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों का सीधा सवाल है कि जब एम्बुलेंस मौके पर थी तो नवजात को तड़पता हुआ वहीं क्यों छोड़ दिया गया? खर्चे के डर से धोखेबाज प्रेमी हुआ फरार संदीप ने बताया कि लड़की मूल रूप से प्रवासी है और वह रूपनगर के रहने वाले एक लड़के के साथ रह रही थी। संदीप का आरोप है कि लड़के को जैसे ही लड़की के गर्भवती होने का पता चला वह इलाज और डिलीवरी के खर्चे के डर से लड़की को उसी हाल में बेसहारा छोड़कर भाग निकला। डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज’: बेबस पिता का छलका दर्द अस्पताल पहुंचे लड़की के पिता राम लखन मूल निवासी हरदोई,उत्तर प्रदेश ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी की उम्र महज 16 साल है। उसने करीब डेढ़ साल पहले रूपनगर के एक दिहाड़ी मजदूर लड़के के साथ लव मैरिज कर ली थी और पिता से अलग रहने लगी थी। पिता ने बताया मुझे तो सिर्फ 10-12 दिन पहले ही पता चला था कि वह गर्भवती है। मैं खुद दिव्यांग और दिहाड़ी मजदूर हूं। लड़की लड़कों के साथ घूमती थी जिसकी शिकायत मैंने पहले भी पुलिस में की थी। आज मेरे पास फोन आया कि बाथरूम में डिलीवरी के दौरान बच्चा खत्म हो गया। मेरी बस यही मांग है कि मेरी नाबालिग बेटी की यह हालत करने वाले उस लड़के पर पुलिस तुरंत पर्चा (FIR) काटे। फ़िलहाल नाबालिग के साथ खिलवाड़ करने वाला आरोपी लड़का तो फरार है पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *