![]()
लुधियाना में महिला से चेन झपटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार 2 स्नैचरों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को दबोचा। लोगों ने उसकी पिटाई की। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने साथी के साथ मुल्लांपुर से बाइक पर लुधियाना आया था। मॉडल टाउन इलाके में दोनों ने एक राहगीर महिला को निशाना बनाया। बाइक सवार आरोपी ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा, साथी फरार महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेर लिया। इसी दौरान उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने लोगों के साथ हाथापाई की कोशिश की और मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। भागने लगा तो खंभे से बांधा, पुलिस को दी सूचना लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया और उसके भागने की कोशिश को देखते हुए उसे खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंचा और आरोपी को अपने साथ ले गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। वीडियो में आरोपी खंभे से बंधा नजर आ रहा है। थाना माडल टाउन पुलिस कर रही जांच थाना मॉडल टाउन की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष नाकाबंदी भी की जा रही है।
Source link
लुधियाना में भीड़ ने स्नैचर को पीटा:महिला से चेन झपटने का प्रयास, खंभे से बांधकर पुलिस को बुलाया; एक साथी फरार
