Headlines

लुधियाना में युवतियों करती नशा सप्लाई,VIDEO:अंडर गारमेंट्स में छिपाकर नशे की पुड़िया देने का दावा, पुलिस ने पहचान के लिए बनाई टीमें




लुधियाना के ताजपुर रोड इलाके में कथित तौर पर नशा सप्लाई करती कुछ युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक युवती कथित रूप से अपने अंडर गारमेंट्स में छिपाकर लाई गई नशे की पुड़िया एक युवक को देती हुई दिखाई दे रही है। उसके साथ दो अन्य युवतियां भी मौके पर मौजूद नजर आती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवतियों और अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में क्या दिख रहा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लाल रंग की टी-शर्ट पहने युवती पहले अपनी टी-शर्ट के अंदर हाथ डालती है और फिर कथित तौर पर अंडर गारमेंट्स में छिपाकर रखी नशे की एक पुड़िया निकालकर एक युवक को देती हुई दिखाई देती है। वीडियो में उसके साथ दो अन्य युवतियां भी खड़ी नजर आती हैं। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
स्थानीय लोगों के अनुसार ताजपुर रोड इलाके से यह पहली बार ऐसा वीडियो सामने नहीं आया है। इससे पहले भी यहां नशा तस्करी और नशे के सेवन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। क्षेत्र में अक्सर युवक-युवतियां नशे की हालत में दिखाई देने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। पुलिस ने शुरू की पहचान की प्रक्रिया
मामले पर डीएसपी रमनदीप ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर संदिग्ध युवतियों और अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पहचान होते ही उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14 मामले पहले ही दर्ज
पुलिस के अनुसार ताजपुर रोड क्षेत्र में हाल ही में नशा तस्करी से जुड़े 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। व्यावसायिक (कमर्शियल) मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद होने पर लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *