![]()
लुधियाना में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर हुआ। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस इसे हिट एंड रन का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह हंबड़ा रोड स्थित प्रताप सिंह वाला इलाके का रहने वाला था। उसके पिता का नाम सजन सिंह है। हादसा शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब लवप्रीत काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। वहीं, हादसे की जांच के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Source link
लुधियाना में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला:काम खत्म कर लौट रहा था, मौके से भागा ड्राइवर; हिट एंड रन की जांच शुरू
