Headlines

लुधियाना में सरपंच व उसके दोस्त की पिटाई:VIDEO:पंचायती जमीन पर पौधे लगाने को लेकर हुआ विवाद, सरपंच पर 6 और दोस्त पर 8 जगह चोट




लुधियाना के माछीवाड़ा में सरकार व पंचायती जमीन पर पौधे लगाने को लेकर हुआ विवाद भयानक लड़ाई में तब्दील हो गया। चार लोगों ने सरपंच जसवीर सिंह की जमकर पिटाई की। सरपंच का दोस्त गुरध्यान सिंह उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सरपंच के शरीर पर छह जगह गंभीर चोटें आई हैं जबकि गुरध्यान सिंह पर 8 जगह चोट लगी है। गुरध्यान पर 2 जगह तेजधार हथियारों से हमला किया है जबकि छह जगह पर डंडों से चोट लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है सरपंच के दोस्त की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी ने उस पर डंडों से हमला किया। आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की लेकिन आरोपी उस पर हमला करता रहा। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने गुरध्यान सिंह की शिकायत पर चार हमलावरों सोहन, सतवीर, अमरीक व जगजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। वहीं सोहन सिंह व सतवीर सिंह ने भी सरपंच व उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है। सोहन सिंह अस्पताल में दाखिल है जबकि सतवीर सिंह अस्पताल से फरार हो गया। सरपंच जसवीर सिंह व उसके दोस्त गुरध्यान सिंह पर हमले की पूरी कहानी सिलसिलेवार जानिए… गुरध्यान सिंह और सरपंच जसवीर सिंह की एमएलआर के बारे में जानिए… आरोपी पक्ष ने भी दी मारपीट की शिकायत आरोपी पक्ष ने भी सरपंच जसवीर सिंह व गुरध्यान सिंह के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। आरोपी सोहन सिंह को भी समराला से लुधियाना रेफर किया गया। वहीं आरोपी सतवीर सिंह को समराला के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। आरोपी अस्पताल से भी फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, दूसरे पक्ष से भी मिली शिकायत पुलिस चौकी बहलोलपुर के सब-इंस्पेक्टर (SI) परशोतम लाल ने बताया कि दो पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हुई। गुरध्यान सिंह के बयान पर चार हमलावरों पर पर एफआईआर दर्ज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से भी शिकायत के साथ एमएलआर रिपोर्ट भी आई है। उसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों की एक्स-रे रिपोर्ट और दांतों के डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के हिसाब से मामले में और सख्त धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल पुलिस की टीमें घटनास्थल का मुआयना कर रही हैं और फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *