![]()
पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में आज यानी 31 अगस्त को छात्र संघ के चुनाव हो रहे हैं। PU में करीब 39 हजार स्टूडेंट्स मतदान करेंगे। वहीं, 8 कॉलेजों में भी लगभग 39 हजार छात्र 76 कैंडिडेट्स के लिए वोट करेंगे। 6 कॉलेजों में मुख्य पदों पर चुनाव होगा, जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में चुनिंदा पदों के लिए ही वोटिंग होगी। मतदान सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। छात्र अपने संबंधित विभागों में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। वोट डालने के लिए यूनिवर्सिटी का वैध ID कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। हर छात्र को दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे। एक बैलेट पेपर पर छात्र संघ के मुख्य पदों के लिए वोट होगा, जबकि दूसरे पर संबंधित विभाग के डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव (DR) के लिए मतदान किया जाएगा।पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान से जुड़ी तीन अहम बातें जानिए…
Source link
PU समेत 8 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव आज:बिना ID कार्ड के नहीं डाल सकेंगे वोट; प्रेसिडेंट के लिए 4 उम्मीदवारों में मुकाबला
