Headlines

लेखी ने गुरदासपुर जिला जज का पदभार संभाला:बोले-समय पर न्याय दिलाना मकसद; अदालती कामकाज में अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता




हरबंस सिंह लेखी ने गुरदासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाल लिया है। पदोन्नति के बाद गुरदासपुर उनका पहला स्टेशन है। इस जिम्मेदारी के साथ वह जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन के रूप में भी सेवाएं देंगे। हरबंस सिंह लेखी का जन्म 1 जनवरी 1969 को हुआ था। उन्होंने 16 फरवरी 1996 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के तौर पर न्यायिक सेवा में कदम रखा था। अपने न्यायिक करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद न्यायिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है। पदभार संभालने के अवसर पर लेखी ने न्याय प्रणाली में आम लोगों का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर न्याय उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और आम जनता के लिए अधिक भरोसेमंद बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। कामकाज में अनुशासन और समय की पाबंदी बनाए रखने के निर्देश उन्होंने अदालती कामकाज में अनुशासन और समय की पाबंदी बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनके अनुसार, न्यायिक प्रक्रिया में प्रभावशीलता और समयबद्धता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, ताकि लोगों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *