Headlines

वरुणा जोन के नए DCP बनाए गए राजेश पाण्डेय:DCP काशी को पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज, प्रमोद कुमार रिलीव हुए




वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया। कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है। राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं। सीपी ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है, काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है। पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था। वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी। वे आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *