Headlines

यमुनानगर में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग:ड्राइवर ने समय रहते कूदकर बचाई जान, गाड़ी जली; शॉर्ट सर्किट की आशंका




यमुनानगर में मॉडल टाउन के शक्ति नगर में सोमवार शाम चलती स्कॉर्पियो अचानक आग लग गई। पीर मजार के सामने से गुजर रही गाड़ी में पहले अचानक आग भड़की। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही पल बाद गाड़ी से तेज लपटें उठने लगीं। सड़क पर कार को जलता देखकर आसपास के लोग भी रुक गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। ड्राइवर अंकुश गोयल ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 7 बजे स्कॉर्पियो लेकर शक्ति नगर से गुजर रहे थे। पीर मजार के सामने पहुंचने के दौरान उन्हें गाड़ी में आग लगने का पता चला। उन्होंने बिना देर किए गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलने के तुरंत बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में तेजी से फैली आग कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो कार से तेज लपटें उठ रही थीं। कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग की वजह से स्कॉर्पियो को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि आग लगने के समय कार सवार समय रहते बाहर निकल गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जिला दमकल अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *