भास्कर न्यूज| महासमुंद बसना पुलिस ने ग्राम गिधामुड़ा के एक किसान के खेत से सोलर पंप, केबल वायर चोरी और सोलर पैनलों में तोड़फोड़ करने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। ग्राम गिधामुड़ा निवासी प्रार्थी बेदलाल साव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके खेत से सोलर पंप, पाइप और केबल वायर चोरी कर लिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 8 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बसना बस स्टैंड के पास दो संदिग्ध लड़के मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं और तांबे का चोरी हुआ केबल वायर सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) पाए गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का केबल वायर, पंप और वारदात में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 G 1743) विधिवत जब्त की। दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय किशोर न्याय बोर्ड महासमुंद के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बाल संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है। जांच जांच जाारी है।
Source link
वायर बेचते पकड़े गए सोलर पंप चुराने वाले दो नाबालिग
