Headlines

वाराणसी में CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन-नारेबाजी:कांग्रेसी बोले-करोड़ों मतदाताओं का भरोसा तोड़ा, वोट चोर के नारे लगाकर जुलूस निकाला




वाराणसी में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अंबेडकर चौराहे पर जुटे कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंबेडकर पार्क से जिला मुख्यालय तक कांग्रेस ने निकाला पैदल विरोध मार्च। पुलिस ने मार्च रोकने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और पिछले कई चुनाव निरस्त किए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने वोट चोर बताते हुए जिम्मेदारों को पद से हटाकर दिल्ली कोर्ट में मुकदमा चलाने के साथ संपति जांच की मांग की। आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं बरती गई और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं।

सोमवार को कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कमेटी ने अंबेडकर पार्क पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। हाथ में कांग्रेस का झंडा और विरोध की तख्तियां लेकर कांग्रेसी पहुंचे तो पुलिस ने कचहरी की ओर बैरिकेडिंग कर दी। सभी कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में बैठकर चुनाव आयोग की खामियों को गिनाने लगे। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस के लिए अजय राय और वाराणसी के मतदाताओं का सम्मान लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह चाहती है कि चुनाव प्रक्रिया ऐसी हो जिस पर हर राजनीतिक दल और हर मतदाता को विश्वास हो। सभी घटनाक्रमों को एक साथ देखकर कांग्रेस यह मांग कर रही है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों और शिकायतों का निष्पक्ष, स्वतंत्र और तथ्यात्मक परीक्षण कराया जाए। इन सभी घटनाक्रमों को एक साथ देखकर कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों और शिकायतों का निष्पक्ष, स्वतंत्र और तथ्यात्मक परीक्षण कराने की बात कही, ताकि जनता का भरोसा बना रहे।
जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस का अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदाता की स्वतंत्रता और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को जनता के सामने रखने का अभियान है। उन्होंने कहा कि जब तक मतदाता के हर सवाल का जवाब नहीं मिलता, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं, राजनीतिक दल जीतते-हारते रहते हैं, लेकिन मतदाता का अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता हमेशा बनी रहनी चाहिए। इसलिए कांग्रेस जनता के वोट के सम्मान और चुनावी पारदर्शिता के लिए लड़ना होगा। इस दौरान प्रदेश सचिव फ़साहत हुसैन, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, संजीव सिंह, रोहित दुबे, सैयद आदिल, राजीव राम, अशोक सिंह, अनुभव राय, महेश चौबे, किशन यादव आदि बड़ी संख्या में महानगर कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
राहुल गांधी के उठाए मुद्दों का हवाला दिया – फरवरी 2025 में महाराष्ट्र से जुड़े चुनावी सवालों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
– फरवरी 2025 में ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री को डिसेंट नोट भेजे जाने की बात कही गई।
– अगस्त 2025 में महादेवपुरा को लेकर कथित वोट चोरी के आरोप सार्वजनिक किए गए।
– 16 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के माध्यम से मतदाता अधिकार का मुद्दा उठाया गया।
– सितंबर 2025 में आलंद से जुड़े कथित चुनावी अनियमितताओं के सवाल उठाए गए।
– नवंबर 2025 में हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
– 23 सितंबर 2026 की Indian Express रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा 10 महीनों में कम-से-कम 14 औपचारिक आपत्तियां दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गोद लिये थानों को आदर्श थाना बनाने के लिए कहा। बोले, इसके लिए नियमित निरीक्षण, जनसंवाद, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करें। कहा कि थानों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच, सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने तथा पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता विकसित करने पर जोर दें। पुलिस आयुक्त ने आगामी 22, 23 एवं 25 अक्तूबर के प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर रूट, पार्किंग, चिकित्सा, सीसीटीवी, शौचालय के संबंधित निर्देशित किया। साथ ही 23 अक्तूबर के एमएलसी चुनाव को देखते हुए चुनाव केंद्र एवं पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *