वाहन की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत:मैहर से घर लौटते समय हादसा; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस




मैहर जिले में शनिवार रात परसोखा मोड़ स्थित किशन ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। मृतक की पहचान सतना जिले के अतरहार निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. राजेंद्र सिंह शनिवार रात मैहर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परसोखा मोड़ के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन डॉ. राजेंद्र सिंह को सिविल अस्पताल मैहर लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *