![]()
उदयपुर शहर के कानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात को राहगीरों के बीच उस समय हलचल मच गई, जब उनकी नजर लंबे अजगर पर पड़ी। एक बार सब घबरा गए। असल में करीब 9 बजे एफसीआई गोदाम के आगे आकाशवाणी के पास में उमेश शर्मा की सबसे पहले अजगर पर नजर पड़ी। अजगर को सड़क के पास देखकर उन्होंने तत्काल वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसाइटी के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सोसाइटी के संस्थापक विक्रम सालवी के निर्देशन में रेस्क्यू टीम के सदस्य शुभम मेनारिया और प्रशांत मेनारिया मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर करीब 13 फीट लंबा था। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम ने शहरवासियों से अपील की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में यदि कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें। वन्यजीव की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। इसके लिए रेस्क्यू हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9887744804, 7665550047 पर सम्पर्क कर सकते है।
Source link
पेट्रोल पंप के पास दिखा 13 फीट लंबा अजगर:लोग घबरा गए, FCI गोदाम के आगे रोड पर रेस्क्यू, वन क्षेत्र में छोड़ा अजगर को
