Headlines

विदेश भेजने के नाम पर 8.30 लाख रुपए की ठगी:नूरमहल पुलिस ने महिला समेत 2 ट्रैवल एजेंटों पर केस दर्ज किया; जांच जारी




नूरमहल पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक स्थानीय निवासी से 8.30 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नकोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों की पहचान नया नंगल निवासी ज्योति मेहरा और रूपनगर के नंगल थाना क्षेत्र के गांव जोल नंगल निवासी मोहित खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नूरमहल के मोहल्ला कोहलियान निवासी हरभजन सिंह ने जालंधर ग्रामीण के एसएसपी को शिकायत दी थी। DSP बोले- मामले की जांच जारी शिकायत में हरभजन सिंह ने बताया कि वह विदेश जाना चाहते थे। इसी सिलसिले में उन्होंने दोनों आरोपियों को 8.30 लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि रुपए लेने के बाद आरोपियों ने न तो हरभजन सिंह को विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। डीएसपी ने बताया कि शिकायत की शुरुआती जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *