Headlines

जालंधर में लाश मिलने पर भिड़े BJP नेता-SHO:शीतल बोले- डरा मत, बहुत देखे तेरे जैसे; पुलिस अधिकारी ने कहा- कोई सबूत नहीं हटाया




जालंधर के दशहरा ग्राउंड में एक युवक की डेडबॉडी मिलने पर हंगामा हो गया। लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता शीतल अंगुराल जांच करने आए पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। यह बात छिपाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मौके से सिरिंज उठाकर फेंक दीं। उन्होंने यह भी कहा कि शव को ले जाने के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस नहीं मंगाई, बल्कि माल ढोने वाले एक वाहन में उसका शव ले जाया गया। शीतल अंगुराल ने SHO से कहा- डरा मत मुझे, बहुत देखे तेरे जैसे। इस पर SHO ने भी कहा- मैंने भी तेरे जैसे बहुत देखे हैं। वहीं, आधिकारिक बयान में पुलिस ने घटनास्थल से सबूतों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल की पूरी वीडियोग्राफी करवाई गई है और वहां से मिले सभी जरूरी सबूतों को सुरक्षित रखा गया है। कमरे में बिखरी पड़ी थीं सिरिंज मामला जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत बस्ती शेख स्थित दशहरा ग्राउंड का है। रविवार दोपहर को यहां से युवक की डेडबॉडी मिली। जिस बंद कमरे से डेडबॉडी मिली, उसमें सिरिंज बिखरी थीं। लोगों ने शव देखा तो पुलिस और भाजपा नेता शीतल अंगुराल को मौके पर बुलाया। भाजपा नेता के आने के साथ ही पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। इस बीच SHO संजय और शीतल अंगुराल के बीच तीखी बहस हुई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कमरे के अंदर घुसे पुलिस मुलाजिम ने लाश का मुआयना करने बाद वहां से सीरिंज उठाकर बाहर फेंक दी। पुलिस अधिकारियों से झगड़ते हुए क्या बोले भाजपा नेता बहस के बाद BJP नेता ने ये बातें कहीं… पुलिस ने सिरिंज-कैप्सूल मिलने की बात मानी पुलिस के अनुसार, मौके से एक सिरिंज और कुछ कैप्सूल मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन चीजों के आधार पर अभी मौत को नशे की ओवरडोज बताना जल्दबाजी होगी। अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टरों का विशेष मेडिकल बोर्ड पोस्टमाॉर्टम करेगा और जरूरत के अनुसार विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान भूषण कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और कुछ दिन पहले ही जालंधर आया था। जबकि उसके माता-पिता पिछले करीब 5 साल से जालंधर में रह रहे हैं। ACP बोले- पूरे मामले की जांच करवाएंगे ACP आतिश भाटिया ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दशहरा ग्राउंड में एक साइड पर कमरा बना हुआ है, उसमें एक डेडबॉडी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और डेडबॉडी को सिविल अस्पताल भेजा। जो भी आशंका जताई जा रही है कि वहां सिरिंज है या बाकी चीजें हैं, तो हम प्रॉपर मेडिकल बोर्ड बिठाकर इसका बिसरा निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से इसकी डिटेल्ड एग्जामिनेशन करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मौत का जो भी कारण डॉक्टर से हमें ज्ञात होगा, उसके सभी पहलुओं से उसकी वेरिफिकेशन की जाएगी और इसकी डिटेल्ड इन्वेस्टिगेशन की जाएगी। अभी फैमिली की भी स्टेटमेंट लिखकर और डॉक्टर की रिपोर्ट को जोड़कर सारी चीजें वेरीफाई की जा रही हैं। सीधे कंक्लूजन पर न जाएं। मौत का कारण हमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता होगा। लोग बोले- SHO-DSP को कई बार शिकायतें दी घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय कृष्णा ने आरोप लगाया कि दशहरा ग्राउंड परिसर में बने कमरों में रात के समय असामाजिक तत्वों का आना-जाना रहता है और वहां नशे सहित अन्य गतिविधियां होती हैं। वार्ड नंबर 54 के पार्षद पुत्र कृष्णा ने दावा किया कि इस संबंध में थाना नंबर 5 के SHO और DSP को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्ती शेख और बस्ती दानिशमंदा इलाके में नशे, लूटपाट और आपराधिक गतिविधियों को लेकर लोगों में डर का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *