Headlines

विधानसभा उपचुनाव- दतिया-मंजलपुर में भाजपा प्रत्याशी आगे:दोनों जगह पहले राउंड की गिनती पूरी; बांकीपुर में रुझान आना बाकी, BJP नेता ने 200kg लड्डू बनवाए




बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बिहार के बांकीपुर में रुझान आना बाकी है। दतिया में पहले राउंड की गिनती में भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3532 वोट और आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार 909 वोटों से आगे चल रहे हैं। गुजरात के मंजलपुर में पहले राउंड के बाद भाजपा के सतीश पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी पर 1640 वोटों की बढ़त बना ली है। बांकीपुर में AN कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यहां 14 टेबल पर 31 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इस सीट पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज सिन्हा और RJD की रेखा गुप्ता समेत 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। नतीजों से पहले बीजेपी ने जश्न की तैयारी भी कर ली है। पार्टी नेता कल्लू ने 200 किलो लड्डू बनवाए हैं। दतिया, मध्य प्रदेश: 15 राउंड में होगी काउंटिंग, मैदान में 21 उम्मीदवार दतिया में मतगणना 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 20 टेबल EVM और एक टेबल पोस्टल बैलट के लिए है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, जबकि 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। इनके अलावा किन्नर संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि घनश्याम सिंह दतिया राजघराने से आते हैं। बांकीपुर, बिहार: पहला रुझान 9 बजे, 3 बजे तक आ सकता है रिजल्ट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के ए.एन. कॉलेज में हो रही है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलट और 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आने की उम्मीद है। यहां 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे चर्चित मुकाबला जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के बीच है। मतगणना के लिए 15 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। हर राउंड के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे और दोपहर करीब 3 बजे तक अंतिम परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साफ-सफाई के लिए 36 सफाईकर्मियों की तैनाती भी की गई है। मंजलपुर, गुजरात: 19 राउंड में होगी वोटों की गिनती, दोपहर तक आएगा नतीजा मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वडोदरा के भवन्स स्कूल में हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की संभावना है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच है। मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए 14 EVM टेबल और एक पोस्टल बैलट टेबल बनाई गई है। 260 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती चरणबद्ध तरीके से होगी। कम मतदान के बावजूद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में शख्स ने चप्पल फेंकी:समर्थकों ने पीटा, दावा- चाकू लेकर आया था; आरोपी यूपी में भाजपा के पदाधिकारी बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली में स्थित आवास पर रविवार शाम एक शख्स ने हमला कर दिया। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच एक आदमी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *