Headlines

वैभव सूर्यवंशी का दूसरा इंटरनेशनल अर्धशतक:80 रन बनाकर क्रीज पर; ईशान किशन 29 पर आउट; जिम्बाब्वे-भारत के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच




भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया। ये उनका दूसरा इंटरनेशनल अर्धशतक भी है। उनकी पारी 8 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। वे 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, ईशान किशन 25 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनकी पारी में 4 चौके शामिल है। भारतीय टीम पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा,टीम उसी पिच पर खेल रही है, इसलिए इसके धीरे-धीरे और धीमा होने की उम्मीद है। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। प्रिंस की जगह अशोक शर्मा और शिवम दुबे की जगह सूर्यांश को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। बता दें कि इसके पहले जिम्बाब्वे के हरारे ग्राउंड में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। मुकाबले में इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए, जिसमें सूर्यवंशी ने फिफ्टी लगाने के बाद अपनी मां के नाम का पहला लेटर A का साइन बनाया। उनकी मां का नाम आरती सूर्यवंशी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *