Headlines

पटना में गैराज संचालक को को मारी गोली:घायल अस्पताल में भर्ती, 3 गोली लगी; पुलिस CCTV खंगाल रही




पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर इलाके में शनिवार रात अपराधियों ने एक गैराज संचालक को तीन गोली मार दी। घायल अंजलि नंदन कुमार को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। अंजलि नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते हैं। शनिवार रात गैराज बंद कर बाहर निकलते ही घात लगाए बदमाशों ने उन पर तीन गोलियां चलाईं और भाग गए। देखें तस्वीरें… पुलिस जांच में जुटी गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। रामकृष्ण नगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जमा किए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। सदर पुलिस अधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है। घटना के पीछे आपसी विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *