Headlines

वैर में 2 प्रत्याशियों के नाम वापसी, भाजपा का बोर्ड तय



नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी और नेहा कुमारी सैनी के नाम वापस लेने के बाद अब भाजपा की ललिता धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। 25 सदस्यीय नगर पालिका में भाजपा के पक्ष में 23 पार्षदों की बाड़ेबंदी होने का दावा किया जा रहा है। इनमें तीन भाजपा पार्षद और अन्य निर्दलीय पार्षद शामिल बताए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से विधायक बहादुर सिंह कोली, प्रदेश समिति सदस्य धर्मसिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष संतोष धाकड़ और पार्षद बाल चंद शर्मा पार्षदों को एकजुट रखने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से सांसद भजन लाल जाटव ने मोर्चा संभाल रखा है। नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी इन्दिरा सैनी और उनके पति मानसिंह सैनी को नाम वापस लेने के लिए मनाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान सांसद भजन लाल जाटव मौके पर पहुंचे और मानसिंह सैनी को अपने साथ ले गए। इसके बाद इन्दिरा सैनी ने नामांकन वापस नहीं लिया और चुनाव तय हो गया। 25 में 17 महिला पार्षद, 30 साल बाद सामान्य महिला वर्ग के लिए सीट :- वैर नगर पालिका चुनाव में इस बार 25 में से 17 महिला पार्षद चुनकर आई हैं।करीब 30 साल बाद वैर नगर पालिका में यह अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आया है। अध्यक्ष पद के लिए अब भाजपा की ललिता धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी के बीच मुकाबला होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *